फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ribha First in online Fashon Beauty Compation

युवा पेज के लिए प्रस्तावित 16-40-23

Fri, 17 Sep 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
ribha First in   online Fashon Beauty Compation
आनलाइन फैशन ब्यूटी प्रतियोगिता में प्रतिभा अव्वल
विज्ञापन

महराजगंज। मोज एप इंडिया की ओर से आयोजित आनलाइन फैशन ब्यूटी प्रतियोगिता में शहर कीबेटी प्रतिभा साहू ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में नृत्य, गायन, फैशन व सौंदर्य के प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं, फैशन ब्यूटी प्रतियोगिता में महराजगंज शहर की बेटी प्रतिभा साहू ने पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
शुक्रवार को इस प्रतियोगिता का आनलाइन परिणाम जारी हुआ तो प्रतिभा को खुशियों की सौगात मिली। उनकी मेहनत रंग लाई और उनको फैशन ब्यूटी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पांच लाख रुपये देने की घोषणा हुई। उनको मिली सफलता से परिजन समेत शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है। प्रतियोगिता में सफल होने के बाद प्रतिभा साहू ने संवाद न्यूज एजेंसी को शुक्रवार को बताया कि देशभर से छह लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सभी अलग अलग प्रतियोगिता में शामिल हुए। पूरी गतिविधि आनलाइन संचालित हुई। कोविड को देखते हुए यह व्यवस्था की गई थी। महराजगंज शहर के सरोजनी नगर मोहल्ले की रहने वाली प्रतिभा ने कहा कि बेटियों को मौका मिले तो वह भी आगे बढ़ सकती हैं। समुचित अवसर एवं मार्ग दर्शन मिलने से अपराजिता बनने की राह आसान होती है। बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। माता दुर्गावती देवी एवं पिता मिश्री लाल साहू द्वारा विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। जिससे आगे बढ़ने का मौका मिला। पिता मिश्री लाल साहू कहते हैं कि बेटी आल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त की। यह गौरव की बात है। उसको आगे बढ़ने के लिए पूरा अवसर दिया। जिसका परिणाम है कि बेटी ने नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ पहुंची तो एप के बारे में हुई जानकारी
प्रतिभा कहती है कि सबसे बड़ी बहन भाव्या शाहू, दिव्या शाहू, निधि शाहू ने हमेशा हौसला बढाया। भव्या गोरखपुर में भारतीय स्टेट बैंक में काम करती है तो दिव्या लैब टेक्निशियन की तैयारी कर रही हैं। निधि एमबीए गोरखपुर से कर रही हैं। सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतिभा ने बताया कि लखनऊ पहुंची तो दोस्तो ने मोज एप के बारे में जानकारी दी। बीते जनवरी से लेकर प्रत्येक दिन वीडियो पोस्ट करती रही। फैशन व्यूटी का वीडियो बेहतर ढंग से बनाकर समय समय पर पोस्ट करती रही। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और शो को होस्ट करने वाले आवेश दरबार ने 17 सितंबर को रिजल्ट जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेलेंट हंट में भी शामिल हो चुकी हैं प्रतिभा
प्रतिभा साहू समय-समय पर अपनी प्रतिभा दिखाती रहती हैं। महराजगंज जिले में टेलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया था। गोरखपुर महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला था। गोरखपुर में पूर्वांचल यूथ डांस आइकन में वर्ष 2018 में फिल्म अभिनेता गोविंदा भी प्रतिभा को सम्मानित कर चुके हैं। लखनऊ में मिस्टर एंड मिस मॉडल आफ द ईयर प्रतियोगिता में सफल होने पर सम्मान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed