फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   result of bye election.

उप चुनाव में छह ग्राम प्रधान विजयी

Mon, 08 Jul 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
result of bye election.
नौतनवा ब्लाक कौलाही की नवनिर्वाचत ग्रामप्रधान को प्रमाण पत्र देते अधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
उपचुनाव में छह गांवों की संसद को मिले प्रधान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में हुए उपचुनाव में खाली पड़े छह गांवों की संसद को मुखिया मिल गया। वही, एक बीडीसी सदस्य के पद को भी भर दिया गया। इसके लिए गांवों में छह जुलाई को मतदान कराया गया था। सोमवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना हुई, जिसमें छह ग्राम प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत का परिणाम आया। विजयी रहे प्रत्याशियों को प्रशासन ने प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया। वहीं, फरेंदा में विकास खंड के दो ग्राम पंचायत मुड़िला व झामट में अनुसूचित जनजाति का सीट होने के कारण तीसरी बार चुनाव नहीं हो सका, जिससे इन गांवों को फिर कोई प्रधान नहीं मिला। इस बार भी गांव के विकास कार्य को ग्राम पंचायत अधिकारी देख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से ही पंचायत उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हुई। इसमें सदर विकास खंड के बरगदवा राजा गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए रंभा 1001 मत लेकर विजयी रहे। वहीं, निचलौल ब्लॉक के भरवालिया में अनिरुद्व कुमार 448 मत पाकर जीत हासिल की। नौतनवां ब्लॉक के कौलही ग्राम प्रधान पद के लिए संध्या 652 मतपाकर विजयी रहीं। सिसवां ब्लॉक के पडरी खुर्द गांव में ग्राम प्रधान के लिए वकील ने 430 मत प्राप्त कर जीत हासिल किया। परसिया गांव के ग्राम प्रधान पद के राम बचन ने 633 मत से जीत गए। घुघली ब्लॉक के पचरूखिया में ग्राम प्रधान पद पर नसीमा खातून 610 मत पाकर विजयी हुई। वहीं विरैचा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सहीरून निशा ने 455 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

नौतनवां ब्लाम में कौलही ग्राम सभा प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में संध्या ने अपने प्रतिद्वंदी मंजू से 208 मत से विजयी रहीं। संध्या ने 652 मत पाकर मंजू को पराजित किया। मंजू को कुल 444 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, ठूठीबारी के ग्रामसभा भरवलियां के ग्राम प्रधान पद पर 5 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। अनिरुद्ध यादव को 453, शंभू 253, पन्ने लाल 104, आबिद अली 133, त्रिभुवन को 24 वोट मिले। अनिरुद्ध यादव चुनाव जीत गए।

वहीं, कोठीभार के सिसवा विकास खंड परिसर में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। ग्राम परसिया में ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। रामवचन ने 339 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी चंद्रमणि को 53 मतों से शिकस्त दी। चंद्रमणि 286 मत प्राप्त कर सके। वही, सदस्य पद के लिए ग्राम रामपुरकला से हसीबुन निशा निर्विरोध निर्वाचित हुई। रिटर्निग अधिकारी जितेंद्र कुमार व सहायक अधिकारी अर्जुन पटेल ने प्रमाण पत्र सौंपा। सुरक्षा में सीओ निचलौल, कोठीभार, चौक, घुघली थाने की पुलिस तैनात रही। उधर, पंचायत चुनाव में फरेंदा विकास खंड के मुड़िला व झामट ग्राम सभा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया था। लेकिन गांव में अनुसूचित जनजाति न होने के कारण गांव में अब तक कोई प्रधान नहीं बन पा रहा है। लगातार तीन बार के उपचुनाव में गांव में प्रधान का चुनाव नहीं हो सका। एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने बताया कि ग्राम सभा में कोई अनुसूचित जाति का न होने के कारण गांव के विकास की जिम्मेदारी ब्लॉक के पास रहेगी। एडीओ पंचायत ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में फरेंदा बुजुर्ग के वार्ड नंबर 27 में सुनील के निधन के बाद उनकी पत्नी दिव्या भारती को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य परसा बेनी में रज्जाक, लेजार महदेवा में मंजू देवी व पिपरामौनी में रमेश को सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed