{"_id":"5fd229d18ebc3e3e7a6a9d90","slug":"responsible-to-improve-the-progress-of-institutional-delivery-maharajganj-news-gkp3762887129","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संस्थागत प्रसव की प्रगति को सुधारें जिम्मेदार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संस्थागत प्रसव की प्रगति को सुधारें जिम्मेदार’
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संस्थागत प्रसव की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जिम्मेदार इसकी प्रगति को सुधारने का कार्य करें। ऐसा कर जहां हम लोगों के विश्वास को मजबूत बना सकते हैं, वहीं सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा दे सकते हैं।
ये बातें बृहस्पतिवार को सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में काम करने वाली प्रसव इकाई बेहतर गुणवत्ता के साथ प्रसव कराने में सफल है। स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित जो भी बिंदु निर्धारित हैं। सबकी प्रगति सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की प्रगति को सुधारने के लिए विशेष पहल की जाए। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की स्थिति को सप्ताह भर के अंदर सुधारा जाए।
इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी, डीएपीएम नीरज कुमार, डीसीपीएम संदीप पाठक, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा सभी बीपीएम व बीसीपीएम मौजूद रहे।