फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Residential school student missing, panic

Maharajganj News: आवासीय विद्यालय की छात्रा लापता, खलबली

Tue, 04 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Residential school student missing, panic
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाली कक्षा नौ की छात्रा सोमवार की दोपहर अचानक लापता हो गई। जिम्मेदार पहले तो उसकी तलाश किए घंटों तक जब पता नहीं चला तो डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक आवासीय विद्यालय में रहने वाली छात्रा परतावल बाजार के एक इंटर काॅलेज में कक्षा नौ में पढ़ाई करती है। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे उसकी मां उससे मिलने आई थी। छात्रा की मां ने आवासीय विद्यालय के जिम्मेदार से अनुमति लेकर बेटी को बाहर घुमाने के लिए ले गई। दोपहर करीब एक बजे दोनों वापस आईं।
विज्ञापन

छात्रा को छोड़कर मां चली गई। मां के जाने के कुछ देर बाद छात्रा भी बिना किसी को बताए विद्यालय से फरार हो गई। छात्रा के लापता होने के बाद जिम्मेदार काफी परेशान हो गए और तलाश करना शुरू कर दिया। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो शाम लगभग पांच बजे डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। उप निरीक्षक अंकित चौरसिया के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed