{"_id":"5c8aac75bdec22143149632d","slug":"resentment-by-angry-villagers-protesting-against-insulting-of-ayushman-bharat-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना के बोर्ड पर कालिख पुतने से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना के बोर्ड पर कालिख पुतने से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Fri, 15 Mar 2019 01:03 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के बोर्ड पर कालिख पुतने से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/बरगदवां। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पडौली में गुरुवार की शाम कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने आयुष्मान भारत योजना के बोर्ड पर कालिख पोत दी। कालिख पोते जाने से नाराज गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कालिख पोतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ लोगों ने आयुष्मान भारत योजना के बोर्ड पर कालिख पोतकर चुनाव के समय में माहौल खराब करने की कोशिश की है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अनिल कुमार यादव, मनोज उपाध्याय, अमित जासवाल, शिवम दूबे, संजय मिश्रा, सुजित उपाध्याय, अमन, मुकेश आदि मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष परसामलिक रामचन्द्र राम का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।