{"_id":"64691f5934536ee3f80ccdd5","slug":"resentment-among-ration-card-holders-maharajganj-news-c-7-1-174795-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोटेदार की मनमानी से राशनकार्ड धारकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोटेदार की मनमानी से राशनकार्ड धारकों में आक्रोश
Sun, 21 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 21 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
राशनकार्ड धारकों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के सिधावे गांव में कोटेदार के मनमानी से आक्रोशित दर्जनों राशन कार्ड धारक शनिवार को गांव के मुख्य सड़क पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। कुछ लोगों के समझाने के बाद आक्रोशित राशनकार्ड धारक किसी तरह से शांत हुए।
राशनकार्ड धारक बच्ची, रजवंती,शकुंतला, किशोरा,छोटू,शारदा ने बताया कि राशन उठान के लिए उन लोगों से कोटेदार फिंगर मशीन पर अंगूठा नहीं लगवाते हैं। अगर किसी तरह से उनका अंगूठा लग भी जाता है, तो उन्हें राशन नहीं मिलता है। काफी कोशिशों के बाद अगर किसी माह दुकान से राशन भी मिलता है, तो हर यूनिट में एक किलो कम रहता है। राशनकार्ड धारकों ने 22 मई को तहसील परिसर में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं कोटेदार लीलावती के पति बिंध्याचल ने कहा कि राशनकार्ड धारकों का आरोप निराधार है। आपूर्ति निरीक्षक बृजेश पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।