{"_id":"60ef25978ebc3ec2073bb472","slug":"releive-two-kashmiri-boy-maharajganj-news-gkp401875886","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ के बाद दो कश्मीरी नागरिकों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूछताछ के बाद दो कश्मीरी नागरिकों को छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूछताछ के बाद दो कश्मीरी नागरिकों को छोड़ा
सोनौली(महराजगंज)। नेपाल से भारत आ रहे दो कश्मीरी नागरिकों को एसएसबी ने करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जहां से वह दोनों अपने घर श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) के लिए निकल गए।
बुधवार दोपहर 3 बजे दो कश्मीरी नागरिक भारत-नेपाल सीमा सोनौली के मुख्य रास्ते से नेपाल से भारत में प्रवेश किए। आईडी कार्ड की जांच में कश्मीरी नागरिक पाए जाने पर उनका पूरा डिटेल मांगा गया। सीमा पुलिस, खुफिया विभाग और एसएसबी ने संयुक्त रूप से पूछताछ कर जम्मू कश्मीर के अधिकारियों से बात की। पूर्ण कागजात चेक करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। पूछताछ करने पर दोनों कश्मीरी युवाओं ने अपना नाम आमिर खालिद और जाहिद मेहराम निवासी कश्मीर श्रीनगर बताया। कई वर्षों से वह नेपाल के पोखरा में कश्मीरी शाल का काम करते हैं। लॉकडाउन और नेपाल में बढ़ते कोरोना के कारण घर जा रहे थे। चौकी प्रभारी सोनौली स्वत्रंत कुमार सिंह ने दोनों युवकों के सभी कागजात सही होने की पुष्टि की। संवाद