फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rejected 27 application

जिम्मेदारों ने विवादित बताकर ठुकरा दिया वरासत का 27 आवेदन

Tue, 08 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
rejected 27 application
जिम्मेदारों ने विवादित बताकर ठुकरा दिया वरासत का 27 आवेदन
विज्ञापन

माता-पिता की मौत के बाद आश्रितों ने नाम करनी होती है जायजाद, आवेदक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। तहसील क्षेत्र में वरासत दर्ज करने के लिए चले अभियान को जिम्मेदार राजस्व कर्मियों ने ही फेल कर दिया है, तहसील क्षेत्र में अभी 27 आवेदक ऐसे हैं, जो अभियान समाप्त होने के बाद भी वरासत दर्ज कराने के लिए तहसील का चक्कर काटने को विवश हैं। जिम्मेदारों ने इन आवेदनों को विवादित एवं साक्ष्य न होने का कारण बताकर निरस्त कर दिए।
क्षेत्र के बजही निवासी विंद्रेश कुशवाहा ने कहा कि अभियान के तहत मृतकों के स्थान पर उनके आश्रितों के नाम अंकित करने की व्यवस्था है, लेकिन राजस्व कर्मियों की लापरवाही के चलते नाम अंकित नहीं हो सका।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों ने वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उनमें से अधिकांश आवेदन को जिम्मेदारों ने विवादित बताकर निरस्त कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले 27 आवेदक अभी भी तहसील का चक्कर लगाने को विवश हैं। यह तो ऑनलाइन करने वाले आवेदकों की वास्तविक संख्या है, जबकि अधिकांश लोग ऐसे हैं। जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन ही नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता सरजू पांडेय ने कहा कि अब वरासत जैसे ही कार्य लेखपालों के पास बचे हुए हैं। सामान्य मामलों को भी विवादित बताकर वरासत करने से कतराते हैं, हालांकि राजस्व विभाग के जिम्मेदारों का दावा है कि 29 अक्तूबर वर्ष 2018 से अब तक 6,511 मामले आए हैं। तहसीलदार अरविंद कुमार का कहना है कि वरासत के वही मामले लंबित हैं। जिनमें विवाद है या फिर जिस आवेदन में साक्ष्य की कमी है। जल्द ही ऐसे सभी मामलों का भी निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed