फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   "Regular yoga practice essential '

‘नियमित योग अभ्यास जरूरी’

Sun, 24 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 24 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
"Regular yoga practice essential '
शंकर वाटिका में योग का प्रशिक्षण - फोटो : विनोद गुप्ता
महिलाओं को नियमित योग की आदत डालनी चाहिए। स्वास्थ्य के लिए योग अभ्यास जरूरी है। यह कहना है सेंट जोसेफ की प्रिसिंपल लिली थामस का। प्रिसिंपल भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तथा पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के 21 वें दिन बतौर मुख्य अतिथि थीं।
विज्ञापन


पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के योग शिक्षक राजरतन सिंह ने साधकों को सेतु बंधासन, वक्रासन व शंखासन का अभ्यास कराया। दैनिक योगाभ्यास तथा प्राणायाम के उपरांत योगसाधन एवं एक्यूपंक्चर का भी अध्ययन कराया। कार्यक्रम के सह वक्ता डॉ. प्रताप नारायण पांडेय ने कहा कि योग और आयुर्वेद तो भारतीयों में कूट-कूट कर भरा है। हमारे दैनिक जीवन में गृहणियां छोटे-छोटे रोगों को यौगिक क्रियाओं व आयुर्वेदिक पद्धति से दूर करना जानती है। जिसे घरेलु उपचार के तौर पर भी जाना जाता है। हास्यपासन एवं सिंहासन का संचालन यजुर्वेद ने किया। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सचिव विन्ध्यवासिनी सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed