फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Registration in progress for game trainig

खेल प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण की बढ़ी रफ्तार

Tue, 14 Jun 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Registration in progress for game trainig
खेल प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण की बढ़ी रफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। स्टेडियम में खेल के प्रशिक्षण के लिए युवाओं में उत्साह बढ़ रहा है। प्रशिक्षक की उपलब्धता वाले तीन खेलों में कुल 105 से अधिक प्रवेश हो चुके हैं, जबकि बिना प्रशिक्षक वाले खेल के लिए भी खिलाड़ी लगातार पंजीकरण कराने में रुचि दिखा रहे हैं।

स्टेडियम में वर्तमान में उप क्रीड़ाधिकारी के रूप में बॉक्सिंग के प्रशिक्षक तथा अंशकालिक प्रशिक्षक के रूप में हॉकी व फुटबाल के प्रशिक्षक मौजूद हैं। नए सत्र में नवीनीकरण के साथ ही इस बार अब तक हॉकी व फुटबाल में 40-40 तथा बॉक्सिंग में 25 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के लिए अब भी खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। इसमें कुछ उपरोक्त खेल से जुड़े हैं, जबकि बड़ी संख्या में एथलेटिक्स, कुश्ती आदि के खिलाड़ी भी हैं, जो स्वयं के भरोसे अभ्यास में जुटे हैं। अंशकालिक प्रशिक्षक शिवशरण पाठक, आसिफ इकबाल आदि की देखरेख में प्रतिदिन पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

-----------
खिलाड़ियों में प्रशिक्षण को लेकर अत्यंत उत्साह है। प्रतिदिन खिलाड़ी पंजीकरण कराने में रुचि दिखा रहे हैं। इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी सुखद संकेत है।
- धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed