{"_id":"57040b964f1c1b2838c811cd","slug":"received-an-honorarium-from-the-budget-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष से मिला मानदेय का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष से मिला मानदेय का बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे प्रत्याशी मांगे वोट।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट के प्रदेश सचिव ने कहा कि संघर्ष का ही परिणाम है कि सरकार ने बजट में मानदेय की व्यवस्था की है। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी चन्द्रभूषण मिश्र ने मंगलवार को मूल्यांकन केन्द्र का भ्रमण किया। शिक्षकों से कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में 12 वर्षों तक के संघर्ष का ही परिणाम है कि सरकार ने बजट में दो सौ करोड़ रुपये का प्राविधान किया है।
शिक्षक धैर्य से कार्य करें। मानदेय देने के पूर्व विभाग व सरकार कुछ औपचारिकताओं की पूर्ति में समय ले सकती है। लेकिन उन्हें मानदेय अप्रैल का जोड़कर मिलेगा। प्रदेश महासचिव आफताब आलम खां ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षक जो आठ घंटे शिक्षण कार्य में सहयोग देते हैं फिर भी अंशकालिक शिक्षक कहे जाते थे वह कलंक भी जल्द ही मिटेगा। मीडिया प्रभारी देश बंधु शुक्ल, जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह, महामंत्री रामचन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।