{"_id":"60d4cb628ebc3ecbe45c2d7a","slug":"reaching-phc-nausagar-is-a-difficult-task-maharajganj-news-gkp399375634","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी नौसागर पहुंचना टेढ़ी खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी नौसागर पहुंचना टेढ़ी खीर
विज्ञापन
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसागर का जर्जर भवन।
- फोटो : MAHARAJGANJ
पीएचसी नौसागर पहुंचना टेढ़ी खीर
धानी बाजार (महराजगंज)। शासन के प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की सेहत ठीक नहीं हो रही है। अस्पताल भवन जर्जर हालत में हैं। चिकित्सकों के जिम्मे अन्य अस्पताल भी हैं। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसागर की हालत बेहद खराब है। बरसात के दिनों में रास्ता खराब होने से अस्पताल पहुंचना कठिन होता है। जबकि क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग इस अस्पताल से जुडे़ हैं।
बृजमनगंज क्षेत्र का न्यू पीएचसी नौसागर का आवास व अस्पताल भवन जर्जर हालत में है। अस्पताल की बाउंड्री भी जगह-जगह से टूटी है। परिसर में घास फूस उगे हैं, गंदगी का अंबार है। बाउंड्रीवाल का मरम्मत नहीं हुआ है। अस्पताल में डॉ. संजय मिश्रा, दो फार्मासिस्ट वेदप्रकाश अग्रहरि, रामबिलास वर्मा, एएनएम शशिकला, सोनी व सीएचओ गुलिस्ता सेठ, लैब असिस्टेंट दयानंद मणि त्रिपाठी, स्वीपर कम चपरासी मोहन प्रसाद की तैनाती है। डॉ. संजय मिश्रा न्यू पीएचसी के साथ सीएचसी धानी में भी इमरजेंसी डयूटी करते हैं। अस्पताल पर 4 पुराने और 12 नए मरीज इलाज कराने आए थे। डॉक्टर के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के इंतजार में बैठे थे। दोनों एएनएम की ड्यूटी टीकाकरण में लगी है। क्षेत्र के राजेश कुमार, मोहन लाल, जगदीश प्रसाद, बिंद्रावती देवी, रमावती देवी ने बताया कि बरसात के दिनों में अस्पताल परिसर में जलभराव होने के कारण परेशानियां होती है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद चौधरी का कहना है कि समस्या के बारे में विभाग को अवगत कराया गया है। मरीजों की सुविधा और इलाज का ध्यान रखा जाता है।