{"_id":"5f80ac718ebc3eefb87df088","slug":"raw-liquor-and-boats-recovered-three-arrested-maharajganj-news-gkp368758122","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 लीटर के कच्ची शराब और नावें बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 लीटर के कच्ची शराब और नावें बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर 200 लीटर कच्ची शराब और तीन नावें बरामद कर तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि बृजमनगंज क्षेत्र के लोधपुर परगापुर ताल परिक्षेत्र में कच्ची शराब के धंधे के फलने-फूलने की सूचना मिली। कार्रवाई के लिए बृजमनगंज थाने की पुलिस शुक्रवार को मौके पर पहुंची।
छापा डालने के दौरान चुल्हाई निवासी हथिगढ़वा टोला लोढ़पुरवा, हनुमान निवासी पुरंदरपुर टोला परगापुर और राधेश्याम निवासी पुरंदरपुर टोला केवटलिया को कारोबार में लिप्त पाया गया। इनके पास से 200 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण एवं तीन नावें बरामद हुईं। सभी आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।