फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ravindra Upadhyay elected president and Anil Paswan minister

Maharajganj News: रविंद्र उपाध्याय अध्यक्ष व अनिल पासवान मंत्री निर्वाचित

Fri, 20 Dec 2024 09:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Dec 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Upadhyay elected president and Anil Paswan minister
फरेंदा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर रविंद्र नाथ उपाध्याय अध्यक्ष व अनिल पासवान मंत्री निर्वाचित हुए। चुने गए पदाधिकारियों को बार के सदस्यों ने माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विनोद चंद मणि ने बताया कि अध्यक्ष पद का चुनाव काफी रोमांचक रहा। जहां रविंद्र उपाध्याय 41 मत प्रेम कुमार सिंह को 32 व अरविंद मिश्रा 16, श्यामनरायन सिंह 18 व रामजीत को 07 मत मिले। रविंद्र उपाध्याय नौ मतों से विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिओम श्रीवास्तव को 73 व परमात्मा त्रिपाठी को 41 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर कांटे का मुकाबले रहा जिसमें अनिल पासवान 39 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वदी अजीत मणि को दो मतो से हराया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सतीश सिंह 81 मत पाकर विजयी रहे।
विज्ञापन

वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद उस्मान को 33 मत प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सनत त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर बबलू यादव, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राममनोहर मिश्र व संयुक्त सचिव प्रशासन दिनेश प्रजापति तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर राकेश कुमार द्विवेदी, अखिलेश चौधरी व अनूप कुमार गुप्ता पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचित पदाधिकारियों को सुधेश मोहन श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, निवर्तमान मंत्री मनोज मिश्र, जितेंद्र चौधरी, अभिषेक अग्रहरि, संदीप श्रीवास्तव, सतीश द्विवेदी, जितेंद्र दत्त, नरेंद्र यादव, शंभूनाथ यादव आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed