फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rasoiya protested for many demands

कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे रसोइया, मानदेय बढ़ाने की मांग

Wed, 27 Oct 2021 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rasoiya protested for many demands
कलेक्ट्रेट परिसर में गरजीं रसोइयां, मानदेय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय मघ्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर गुस्से का इजहार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। सभी रसोइयों ने कहा कि आठ माह से मानदेय नहीं मिला है जिससे परेशानी हो रही है। इसके अलावा मानदेय बढ़ाने की दिशा में जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
रसोइयों के धरने का समर्थन करने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि पहुंचे।
जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने कहा कि सरकार गरीब रसोइयों को नजरंदाज कर रही है। रसोइयों का पूरे सत्र का मानदेय रोकना ठीक नहीं है। 1500 रुपये महीना मिलने से रसोइयों का पालन-पोषण संभव नहीं है। चयनकर्ता गवई राजनीति के कारण पूर्व से कार्यरत रसोइयों को निकाल कर उसके स्थान पर अपने चहेतों को रख देते हैं। ऐसी व्यवस्था बंद होनी चाहिए। रसोइयों का मानदेय हर हाल में बढ़ना चाहिए। पूर्व कार्यरत रसोइयों का ही नवीनकरण हो तो बेहतर रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है। दुर्घटना बीमा के साथ-साथ और कोई घटना होने पर हमारे उत्तराधिकारी को हमारे स्थान पर नियुक्त किया जाय।
विज्ञापन

जिला संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि स्कूलों का संविलयन कर रसोइयों को हटा दिया गया। ऐसे रसोइयों की भर्ती की जाय। उन्होंने कहा कि अगर रसोइयों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा। पनियरा ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक ने कहा कि रसोइयों को 8 माह का मानदेय रोक कर सरकार रसोइयों का उत्पीडन कर रही है। रामनिवास ने कहा कि स्कूल में 8 बजे से चार बजे तक रसोइयों से काम लिया जाता है। जबकि सबसे कम मानदेय मिलता है। अगर रसोइयों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान निचलौल ब्लॉक अध्यक्ष पाना देवी, रामसेवक, दुर्गेश, गायत्री, दुर्गावती, किसमावती देवी, श्रीराम निषाद, राजेंद्र, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed