फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rapti flowing above danger mark, sandalwood stable

महराजगंज में बाढ़: खतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती, चंदन स्थिर

Mon, 17 Oct 2022 12:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 12:21 PM IST
सार

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बताया कि शनिवार की तुलना में रविवार को राप्ती नदी के जलस्तर में 0.01 मिलीमीटर की बढ़ोतरी पाई गई। रोहिन नदी के जलस्तर में 0.57 मिलीमीटर, गंडक नदी के जलस्तर में 1.60 मीटर तथा प्यास नदी के जलस्तर में 0.10 मिलीमीटर की गिरावट पाई गई।

विज्ञापन
Rapti flowing above danger mark, sandalwood stable
maharajganj flood - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में बहने वाली राप्ती नदी में रविवार को भी जलस्तर बढ़ा मिला। नदी के खतरे के निशान से 0.44 मिलीमीटर ऊपर बहने से बंधे के किनारे रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई है। वहीं, रोहिन, गंडक व प्यास नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। चंदन नदी स्थिर होकर बहती मिली।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बताया कि शनिवार की तुलना में रविवार को राप्ती नदी के जलस्तर में 0.01 मिलीमीटर की बढ़ोतरी पाई गई। रोहिन नदी के जलस्तर में 0.57 मिलीमीटर, गंडक नदी के जलस्तर में 1.60 मीटर तथा प्यास नदी के जलस्तर में 0.10 मिलीमीटर की गिरावट पाई गई। चंदन नदी स्थिर होकर बहती मिली। महाव नाले में भी आधे फीट की कमी पाई गई।
विज्ञापन


नदियों व नाले का जलस्तर

नाम लाल निशान जलस्तर( रविवार शाम चार बजे )
रोहिन नदी 82.44 मीटर 80.93 मीटर
राप्ती नदी 80.30 मीटर 80.74 मीटर
गंडक नदी 365.50 मीटर 348.20 मीटर
चंदन नदी 101.05 मीटर 99.00 मीटर
प्यास नदी 102.25 मीटर 100.20 मीटर
महाव नाला 5.5 फीट डेढ़ फीट


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed