{"_id":"69728f16eea1b4b72200ddbf","slug":"rape-of-teenage-girl-after-entering-the-house-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-169868-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात घर में घुसकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने बताया कि मेरी पत्नी बीते एक जनवरी को मायके गई है। घर पर मैं और मेरी बेटी दोनों रहते हैं। बुधवार की रात में लगभग साढ़े नौ बजे मैं गांव में एक ब्रह्मभोज में गया था। घर पर बेटी अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर रात में दस बजे रामध्यान ने घर में घुसकर मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप, चार पर प्राथमिकी
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के झंझनपुर, टोला अरनहवां निवासिनी महिला ने तहरीर देकर चार लोगों पर अपने पति को जबरन वाहन में बैठाकर थाने ले जाने और रास्ते में ही कहीं उतार देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद से ही उसके पति घर नहीं लौटे हैं।
अपनी शिकायत में पार्वती देवी ने बताया कि 18 जनवरी को दिन में एक बजे बरगदही बसंतनाथ निवासी संदीप वर्मा, संगम वर्मा, सुभाष वर्मा और बागापार निवासी सोनू उपाध्याय निवासी बागापार आए और जबरन घर में घुसकर मेरे पति भरत शर्मा को तलाशने लगे। मेरी लड़की नेहा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारा-पीटा और गाली देते हुए जान मारने की धमकी भी दी। पति के नहीं मिलने पर चारों रास्ते में अशोक पटेल के यहां गए, जहां वह काम करते हैं। आरोपी जबरन उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर चौक थाने पर ले गए। एक मामले में समझौते के कागज पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें कहीं छोड़ दिया। पार्वती ने बताया कि मेरे पति तब से आज तक घर नहीं लौटे हैं। महिला ने पति को तलाशने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।