फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rajnath appealed people

राजनाथ ने किसानों-युवाओं को रिझाया

Sat, 25 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 25 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
rajnath appealed people
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जनसभा की। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/नौतनवां। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को आयोजित जनसभा में प्रदेश की समाजवादी पार्टी व कांग्रेेस केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निशाने पर रही। वह 24 मिनट के भाषण के दौरान किसानों व नौजवानों को रिझाने में जुटे रहे। वह भाषण के दौरान सपा सरकार की कमियां व उनके कारनामों का जिक्र करते रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 12.23 मिनट पर माइक पकड़ी तो उनके निशाने पर प्रदेश की सपा सरकार रही। क्षेत्र में बिजली, पानी के अलावा सड़कों की ओर लोगों का ध्यान खींचा। किसानों से पूछा कि क्या क्षेत्र में बिजली आ रही है। जवाब नहीं मिला तो अगला सवाल उठाया कि बिजली बिल तो आ ही रही होगी। किसानों से बाढ़ की रोकथाम के लिए ठोकर लगा कि नहीं जवाब नहीं में मिला। सरकार बनने पर किसानों का फसली ऋण माफ करने का वादा दोहराया।
विज्ञापन


गन्ना किसानों की समस्याओं से रूबरू होकर सरकार बनने पर फरेंदा में नई चीनी मिल लगवाने का वादा किया। नौजवान बेरोजगारों के बारे में कहा कि सपा बसपा की सरकारें बेरोजगारों को रोजगार नहीं देेंगी लेकिन भाजपा सरकार देश व प्रदेश में जितने भी रिक्त पद हैं, उनको भरने का काम कर रही है। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा, मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस हजार करोड़ का फंड बनाकर नौजवानों को रोजगार के लिए संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। युवाओं ने जोरदार ताली बजाकर इसका स्वागत किया। भाषण के अंतिम दौर में उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने प्रदेश में कीचड़ पैदा कर दिया है। ऐसे में कमल तो खिलेगा ही। सरकार बनने के बाद बिजली, पानी, शौचालय, मकान, स्वास्थ्य के क्षेत्र सुविधा मुहैया कराने का वादा किया।


सभा को सांसद पंकज चौधरी, प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल, प्रमोद तिवारी, विवेका पांडेय, शिववचन जायसवाल, मधुर सिंह, योगेंद्र यादव, गणेश निषाद, कृष्ण मुरारी गुप्ता, डब्बू सिंह, नरेंद्र यादव, लक्ष्मन यादव, कौशलेश मिश्रा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed