फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rainfall in district

जिले में बारिश से जलभराव, बढ़ी दुश्वारियां

Sun, 11 Jul 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
rainfall in district
जिले में बारिश से जलभराव, बढ़ी दुश्वारियां
विज्ञापन

- जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिसर्स कॉलोनी में हो रही है। पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा, वहीं दूसरी ओर बारिश होने पर फिर जलभराव हो जा रहा है।
रविवार की सुबह हुई झमाझम बारिश में शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। राजीव नगर मोहल्ले के अलावा विस्मिल नगर मोहल्ले में भी जलभराव हो गया। इसके अलावा कोतवाली परिसर, आबकारी अधिकारी कार्यालय, बस स्टेशन, बीआरसी परिसर में समेत अन्य स्थानों पर जलभराव से परेशानी हुई। लोगों के अनुसार शहर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यह परेशानी हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था है। जलभराव को दूर करने के लिए नगर पालिका की टीम लगी है।
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के श्यामदेउरवां चौराहे से बड़हरा की तरफ जाने वाली सड़क पर गंदा पानी फैला हुआ है। कीचड़ व बदबू आने से दुकानदारों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। क्षेत्र के श्यामदेउरवां चौराहे से पश्चिम मुख्य सड़क से बड़हरा होते हुए मंगलपुर तक जाने के लिए वर्षों पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। गोरखपुर-परतावल मार्ग के उच्चीकरण होने के कारण श्यामदेउरवां- बड़हरा मार्ग काफी नीचे हो गया है। मुख्य चौराहे पर हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। दुकानदार, ओमप्रकाश, राजकुमार, रामप्रताप, भजन, संतोष, अरूण, धीरज, अजय, अर्जून आदि ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी होने से आवागमन ने दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना परिसर में जलभराव
नौतनवां। कस्बे में बारिश से थाना परिसर में जलभराव हो गया है। जिससे पुलिसकर्मियों के साथ-साथ फरियादियों को आने जाने में समस्या हो रही है। नौतनवां थाना परिसर के चारों ओर जलनिकासी का कोई समुचित इंतजाम नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी परिसर तालाब के रूप में तब्दील हो जाता है और लोगों के लिए दुश्वारियां झेलनी पडती हैं। पुलिस कर्मियों को बैरक से निकलकर मेस व कार्यालय तक पहुंचने के लिए पानी में घुस कर आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed