फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rain relif for farmers.

शहर के लिए आफत, किसानों के बरस रहा सोना

Tue, 09 Jul 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
rain relif for farmers.
जिला अस्पताल गेट के सामने जमा पानी। - फोटो : MAHARAJGANJ
शहर के लिए आफत, किसानों के लिए बरस रहा ‘सोना’
विज्ञापन

महराजगंज। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से पारा लुढ़क गया है, जिससे मौसम खुशमिजाज हो गया है। वहीं, बारिश से शहरों में जगह-जगह पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में किसान खुश हैं। धान की रोपाई के लिए बदरा मोती बनकर बरस रहा है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जिले में 35 एमएम बारिश हुई है।
रविवार रात से शुरू हुई बारिश से मंगलवार तक शहर में जगह-जगह पर जलभराव हो गया है। गली-मोहल्लों में नालियां चोक होने से सड़कें लबालब हो गई हैं। राजीव नगर मोहल्ले के ऑफिर्सस कालोनी के बगल से होकर जाने वाली सड़क तालाब नजर आ रही है। टूटी हुई नाली से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर निकल रहा है, जिससे वाहन चालक से लेकर आमजन भी परेशान हैं। इसके अलावा अमरुतिया मोहल्ले में भी कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। शास्त्री नगर में भी हालात कुछ ऐसे ही है। जिला अस्पताल के गेट पर भी पानी भर गया है। इसके अलावा ब्लॉक गेट पर भी जलभराव का आलम है। वहीं, सिंचाई कालोनी गेट पर दुकानों में पानी घुस गया है। सीएमओ कार्यालय परिसर, बस स्टेशन, लोक निर्माण विभाग गेट के सामने, बीआरसी परिसर में समेत अन्य स्थानों पर जलजमाव होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। धान की रोपाई में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रवि मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए अच्छी है। खेत में धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी जमा हो गया है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि जिले में 35 एमएम बारिश हुई है। आने वाले दो दिनों में रूक रूक कर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सड़क के किनारे कीचड़ से परेशानी
महराजगंज। शहर में एनएच निर्माण कार्य के चलते निर्माण के दायरे में आने वाले मकानों को चिन्हित कर तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। तोड़े गए मकानों के सामने मिट्टी एवं गिट्टी गिरने से कीचड़ हो गया है, जिससे आसपास के लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल के सामने चाय विक्रेता कन्हैया लाल जायसवाल ने बताया कि दुकान के सामने गिट्टी एवं मिट्टी गिरने से ग्राहक आने से परहेज कर रहे है। दवा विक्रेता विनय कुमार नायक ने बताया कि ईट एवं पटरी लगाकर रास्ता बनाया है, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। इसी तरह अनुराग जायसवाल ने भी समस्याओं को गिनाते हुए एनएच निर्माण में तेजी लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed