फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rain problam.

तीन दिन की बारिश ने बिगाड़ी एनएच सड़क की सूरत

Wed, 10 Jul 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
rain problam.
तीन दिन की बारिश ने बिगाड़ी एनएच-730 की सूरत
विज्ञापन

महराजगंज। तीन से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने लिंक मार्ग के अलावा करीब दो साल पहले निर्माण किए गए एनएच का भी बुरा हाल कर दिया है। सड़क न सिर्फ टूट रही है, बल्कि उसमें गड्ढ़े बनने शुरू हो गए हैं। यदि समय रहते अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो हालत और बदतर हो जाएगी।
जिले में रविवार शाम शुरू हुई बारिश मंगलवार की सुबह तक जारी रही। बारिश की वजह से वार्ड व मुहल्लों में जल जमाव हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सामान्य सड़क उखड़ रही हैं। वहीं, फरेंदा से परतावल होकर कप्तानगंज जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-730 की दक्षिण तरफ की सड़क भी बलिया पुल व हनुमानगढ़ी के बीच टूटने लगी है। 100 मीटर के दायरे में सड़क की गिट्टियां गायब होने लगी हैं। मार्ग पर गड्ढ़े बनने लगे हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

-------------
सुधारी जाएगी सड़क की स्थिति: एक्सईएन
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता एमके अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणाधीन है। सड़क को गड्ढ़ामुक्त बनाते हुए आमजन के लिए सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सड़क पर बने गड्ढ़ों में भरा पानी
पनियरा। दो दिन से हो रही बारिश परतावल मुजुरी मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। इसके चलते हादसे होने का भय बना हुआ है। गाड़ियां गड्ढों में फंस कर खराब हो रही है। क्षेत्र के जयगोबिंद सिंह, दिनेश त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, परशुराम यादव, महेंद्र चौधरी, कुलदीप वर्मा, अनिल वर्मा, रमेश यादव आदि ने इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed