फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   raily

आयुष्मान भारत योजना के प्रति जागरूकता को निकाली रैली

Tue, 17 Sep 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
raily
आयुष्मान भारत योजना की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय। - फोटो : MAHARAJGANJ
आयुष्मान भारत योजना के प्रति जागरूकता को निकाली रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय से सोमवार को आयुष्मान भारत योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। रैली को सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली सीएमओ कार्यालय से निकलकर बस स्टेशन होते हुए सक्सेना चौराहे पर पहुंची। यहां से वापस सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। सीएमओ ने कहा कि शासन की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिले, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों का कार्ड बनवाने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। ताकि लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा सकें। डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। ताकि सभी चिह्नित परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह, एचईओ श्रीभागवत सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, वरुण कुमार शाही, सरनदीप कौर, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed