फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Railway worker falls into a roadside ditch, dies

Maharajganj News: सड़क किनारे गड्ढे में गिरा रेलकर्मी, मौत

Fri, 06 Mar 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Railway worker falls into a roadside ditch, dies
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के बन्नी ढाला के समीप बुधवार को दोपहर बाद सड़क के किनारे अनियंत्रित बाइक समेत एक युवक गड्ढे में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे का शिकार युवक रेल ट्रैक मेंटेनेन्स कर्मचारी बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार की दोपहर बन्नी ढाला के समीप मुड़ेरी चौबे मोड़ पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र बन्नी ढाला ले जाया गया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रेलवे में ट्रैक मेंटनेंस पद पर कार्यरत शैलेन्द्र कुमार निवासी ग्राम रतवल थाना चौतरवा जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed