{"_id":"644832915aee696cbf045656","slug":"raid-on-gas-cylinder-distribution-maharajganj-news-c-7-1-140309-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैस सिलिंडर बंटने की शिकायत पर गोदाम पर पड़ा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैस सिलिंडर बंटने की शिकायत पर गोदाम पर पड़ा छापा
Wed, 26 Apr 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। एक गैस एजेंसी से निकाय चुनाव में लाभ लाने की नीयत से गैस सिलिंडर बांटने की सूचना पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने छापा डाला। मामले की जांच की जा रही है। जांच टीम ने पाया कि ऑनलाइन स्टाॅक और ऑफलाइन स्टाॅक में अंतर है। हाॅकर की रसीद पर ग्राहक के हस्ताक्षर नहीं मिले। सिलिंडर का वजन सही पाया गया। एआरओ मनोज कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर वीरेंद्र गुप्त, नायब तहसीलदार विवेकानंद दुबे, कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार, सदर कोतवाल रवि राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आदेश के आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन हर हाल में कराया जाएगा। कहीं भी नियम का उल्लंघन होगा तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद