{"_id":"62093d6c20ecf0434e4cf944","slug":"quality-not-found-good-maharajganj-news-gkp4268351148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में निर्माण की गुणवत्ता मिली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में निर्माण की गुणवत्ता मिली खराब
विज्ञापन
जांच में निर्माण की गुणवत्ता मिली खराब
कम्हरिया बुजुर्ग गांव में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिरने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। कम्हरिया बुजुर्ग गांव में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी तेज आंधी में इसलिए गिर गई थी क्योंकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब थी। बीडीओ के निर्देश पर मौके पर पहुंची जांच टीम ने यही निष्कर्ष निकाला।
जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले तेज आंधी में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिर गई थी। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। रविवार को बीडीओ बृजमनगंज श्वेता मिश्रा ने जांच टीम गठित कर गांव में भेजा। जांच में निर्माण की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं मिली।
जांच टीम के सदस्य एडीओ पंचायत बृजमनगंज गुलाब यादव ने बताया कि चहारदीवारी निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्री मानक के अनुरूप नहीं थी। इस वजह से चहारदीवारी गिर गई। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।