फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Puri Shankaracharya will come today

पुरी शंकराचार्य का आगमन

Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Puri Shankaracharya will come today
इनसेट
विज्ञापन

पुरी के शंकराचार्य का आगमन आज
फरेंदा। पुरी शंकराचार्य गोवर्धनपीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महराज का आगमन मंगलवार को शहर में हो रहा है। स्वागत समिति के सदस्य व आदित्य वाहिनी की ओर से स्वागत कार्यक्रम की तैयारी हो रही है। समिति के सदस्य कपिलदेव मणि त्रिपाठी ने बताया कि 26 अक्तूबर को पुरी शंकराचार्य का आगमन कस्बे में होगा। जहां तीन बजे उत्तरी बाईपास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन होगा। 27 अक्तूबर सुबह दर्शन, संवाद, विचार-गोष्ठी के साथ दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिन में 3 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा उत्तरी बाईपास से कस्बे का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। जहां पर विशाल धर्म सभा व शंकराचार्य पादुका पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। 28 अक्तूबर को दिन में 11 बजे से धर्म अध्याय, राष्ट्र शिक्षा पर संगोष्ठी व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति के सदस्य राकेश मणि त्रिपाठी, विंध्यवासिनी पांडेय, सीपी दुबे, संतोष पांडेय, अभिजीत सिंह, अरुण चतुर्वेदी, प्रवीण मणि, मनीष सहित तमाम लोग कस्बे का भ्रमण कर लोगों को धर्म सभा में उपस्थित होने की अपील कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed