फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Punjab man Vimal becomes Singapore citizen using fake documents, jailed

Maharajganj News: पंजाब का विमल फर्जी कागजात से बना सिंगापुर का नागरिक, गया जेल

Sat, 06 Dec 2025 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab man Vimal becomes Singapore citizen using fake documents, jailed
सोनौली। नेपाल के रास्ते कनाडा जाने की फिराक में सोनौली बॉर्डर से बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया हरबंश सिंह बल कनाडा नहीं सिंगापुर का नागरिक है। शुक्रवार को उसके पास से बरामद कागजात की पड़ताल में यह जानकारी सामने आई। सोनौली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे सोनौली इमीग्रेशन कार्यालय में एग्जिट मुहर लगवाने पहुंचे हरबंश को ई-वीजा पर फर्जी मुहर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से भारतीय मतदाता पहचान पत्र और आधार भी मिले थे। सोनौली पुलिस की पूछताछ में हरबंश ने बताया कि वह मूलत: पंजाब के सेक्टर 62, जिला-साहिबजादा अजीत सिंह नगर का रहने वाला है और उसका असली नाम विमल दीनदशा है। उसने नाम बदल कर 02 अक्तूबर 2024 को सिंगापुर का पासपोर्ट बनवा लिया, जो 01 अक्तूबर 2034 तक मान्य है। सिंगापुर पासपोर्ट पर वह एक साल की अवधि वाले ई-वीजा पर 24 अक्तूबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा पर वहां इमीग्रेशन मुहर नहीं लगवायी। कुछ दिन भारत में गुजारने के बाद वह 4 नवंबर को सोनौली बार्डर पहुंचा और इमीग्रेशन कार्यालय में एग्जिट मुहर लगवाने पहुंच गया।
विज्ञापन

इमीग्रेशन अधिकारियों के अनुसार, वीजा चेक करने पर उसकी एंट्री दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं दिखी, जबकि ई-वीजा पर वहां की मुहर थी। इस पर संदेह के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया गया। उसके पास भारतीय कागजात भी मिले। नाम बदलकर दूसरे देश की नागरिकता लेने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे उसे जेल भेज दिया गया। सोनौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आव्रजन अधिकारियों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed