{"_id":"646136700d5090b3b20e49a4","slug":"pull-yourself-up-on-a-stretcher-maharajganj-news-c-7-1-166523-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मरीज को स्ट्रेचर पर लेटाकर खुद खींच रहे थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मरीज को स्ट्रेचर पर लेटाकर खुद खींच रहे थे परिजन
Mon, 15 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 15 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
निचलौल में अस्पताल के स्ट्रेचर पर मरीज को लिटाकर लेकर जाते परिजन।संवाद
स्वास्थ्य कर्मी ने बगैर इलाज किए घायल बालक को निजी क्लीनिक पर एक्स-रे के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। सीएचसी में रविवार की दोपहर में कुछ लोग पेड़ से गिरकर घायल किशोर का इलाज कराने आए थे। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी कक्ष में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने बगैर प्राथमिक इलाज किए किशोर को करीब 300 मीटर दूर निजी क्लीनिक पर एक्स-रे कराने के लिए भेज दिया। दर्द से कराहते किशोर को परिजन स्ट्रेचर पर लिटाकर धूप में खींचते हुए क्लिनिक तक ले गए।
बढ़ैपुरवा निवासी घायल समीर (15) की मां खुशबुन ने बताया कि पति मुमताज रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर हैं। समीर कुछ बच्चों के साथ गांव से सटे कुछ दूरी पर आम के पेड़ के नीचे खेलने गया था। जहां बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने लगा। अचानक पेड़ की डाली टूटने से नीचे गिर गया। पड़ोसियों की मदद से घायल बेटे को अस्पताल लेकर आई हूं।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी से बेटे का इलाज कराने में परेशानी हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने बताया कि छुट्टी पर होने के चलते मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
...
ड्यूटी कक्ष में नहीं मिलते हैं चिकित्सक
अस्पताल में मौसमी बीमारियों के साथ दुर्घटना के शिकार लोगों की संख्या बढ़ गई है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। इससे मरीज के साथ तीमारदारों को परेशानी हो रही है। इमरजेंसी में मरीजों के आने पर ड्यूटी में तैनात चिकित्सक को ढूंढना पड़ता है।