फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protokal raise the issue in Parliament

प्रोटोकाॅल का मुद्दा संसद में उठाएंगे

Tue, 29 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 29 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
 समय देकर भी एसपी के न मिलने पर सांसद ने मामले को प्रोटोकाल का उल्लंघन बताया है। कहा है कि संसद में यह मामला उठाएंगे। सोमवार को सांसद पंकज चौधरी को जिला पंचायत सदस्यों के मुद्दे पर मिलना था। इसके लिए एसपी भारत सिंह से बात की तो दो बजे तक कार्यालय में रहने की बात कही।
विज्ञापन


 सांसद डेढ़ बजे एसपी कार्यालय पहुंचे तो उस समय उनका गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया। जब पता चला कि कुछ देर पहले एसपी अपने आवास पर चले गए हैं। समर्थकों के साथ एसपी आफिस में बैठ गए। मौके पर पहुंचे एएसपी हरगोविंद से सांसद ने तल्ख लहजे में कहा कि एक सांसद समय लेकर एसपी से मिलना आ रहा है और एसपी गायब हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह प्रोटोकाल का उल्लंघन है। वे इस मामले को संसद में उठाएंगे। सांसद ने कहा कि राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह आचार संहिता का उल्लंघन कर मीटिंग कर रहे हैं। क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी चुप बैठे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल भी रौब में दिखे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उनको एएसपी को धमकी लहजे में कहा कि अब सदस्य परेशान होंगे तो उन्हें कुर्सी पर बैठने नहीं दिया जाएगा। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि एसओ बृजमनगंज, कोल्हुई व पुरंदरपुर सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। वे सपा प्रत्याशी के लिए जिला पंचायत सदस्यों से वोट मांग रहे हैं।


 इस बीच निचलौल इंस्पेक्टर व एसओ कोठीभार का भी मुद्दा उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों एसओ भी सपा के एजेंट के रुप में काम कर रहे हैं। संजय पांडेय ने कहा कि सभी सदस्यों के साथ वे चुनाव आयोग के पास जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed