फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protests against autos against Bus Union

बस यूनियन के खिलाफ आटो चालकों का विरोध प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2019 01:05 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 01 Apr 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Protests against autos against Bus Union
बस यूनियन के खिलाफ आटो चालकों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बरगदवां (महराजगंज)। परसामलिक थाना क्षेत्र के नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग के डगरपुरवा चौराहे के पास शनिवार को बस तथा आटो चालक के बीच झड़प व मारपीट होने से नाराज आटो चालकों ने कोहरगड्डी चौराहे पर रविवार की शाम प्रदर्शन किया। आटो खड़ी कर प्रदर्शन कर रहे चालकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में कार्रवाई न होने पर आटो संचालन बंद करने की चेतावनी भी दी। उधर, बस यूूनियन के पदाधिकारियों ने आटो चालकों को ही कसूरवार ठहराया है। 
विज्ञापन


आटो चालकों का आरोप है कि बस यूनियन के लोग दबंगई कर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। जबरन सवारी को बैठा लिया जाता है। हालत यह है कि बस चालकों की मनमानी के कारण सवारी नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आरोपी बस चालक पर कार्रवाई नहीं हुई तो आटो संचालन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में सत्यनारायण सिंह,  सुरेश तिवारी, महेंद्र, जयनाथ, इंद्रजीत, अरविंद, छोटेलाल, रामकृपाल,  प्रमोद, जनार्दन, अजेंद्र , रामनेवास, लालू आदि शामिल रहे।  इस संबंध में थानाध्यक्ष परसामलिक रामचंद्र राम का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed