फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protested to people.

सड़क जाम कर आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
protested to people.
लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

दो घंटे सड़क शांत हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। छह दिन पहले दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत के बाद मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने जखिरा चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम किया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा व नायब तहसीलदार देश दीपक ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बीते 6 जनवरी को जखीरा चौराहे के पचाफेड़वा के पास मेदिनीपुर गांव के कर्सियहवा टोला निवासी अभिमन्यु (19) दिन में एक बजे अपनी बाइक से इंद्रपुर से अपने घर आ रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें गोरखपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया है। लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में है। तहरीर को लेकर परिजनों व पुलिस से नोकझोंक हुई। घंटों बाद किसी तरह मामला शांत हुआ, तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली से आक्रोशित थे परिजन
युवक की मौत के बाद परिजन पुलिस के कार्यप्रणाली से आक्रोशित थे। घटना के 6 दिन बाद पुलिस को तहरीर देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। ट्रैक्टर-ट्राली को थाने लाया गया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed