{"_id":"69fe46366fa028e44e054438","slug":"protested-against-dilapidated-roads-and-waterlogging-submitted-memorandum-to-dm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-176875-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जर्जर सड़क और जलभराव के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जर्जर सड़क और जलभराव के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
200 मीटर मार्ग पर जलभराव से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का चलना हुआ मुश्किल
सिंदुरिया। विकास खंड सदर की ग्राम सभा बागापार के बेलहिया टोला में जर्जर सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को बागापार निवासी समाजसेवी उमेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की।
अंगद वर्मा, प्रिंस यादव, गोविंद, रमेश, कैलाश, राजदेव, प्रदीप, सोमनाथ, जितेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि टोले में बनी पक्की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। 200 मीटर तक रास्ते में कीचड़ और जलभराव हो गया है। नाली नहीं होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। इससे सड़क पर जलभराव हो जाता है। इस रास्ते से होकर गांव के बच्चे रोजाना स्कूल आते-जाते हैं और अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। पूरे इलाके में आवागमन लगभग बाधित हो जाता है। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी इस रास्ते से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।
परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि बेलहिया टोला के इस मार्ग पर शीघ्र ही इंटरलॉकिंग या आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।