{"_id":"5d69723c8ebc3e014e27e754","slug":"protest-maharajganj-news-gkp319636413","type":"story","status":"publish","title_hn":"हराम का मिलता है, जो मिले वो खाओ, नहीं तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हराम का मिलता है, जो मिले वो खाओ, नहीं तो...
विज्ञापन
खराब भोजन मिलने पर हंगामा करते नवोदय विद्यालय के छात्र।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना खराब परोसने पर छात्रों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। हराम का मिलता है, जो मिले वो खाओ, नहीं तो.., ज्यादा बढ़िया खाना है तो घर पर जाओ.. आदि बातें जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को सुनाया गया। इसके अलावा तमाम अन्य बातें भी यहां छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को सुननी पड़ी। विद्यार्थियों को ये बातें इसलिए सुननी पड़ी, क्योंकि उन्होंने खराब गुणवत्ता का भोजन मिलने पर बृहस्पतिवार की रात हंगामा कर दिया। उधर, हंगामे के दौरान स्कूल के कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की बजाय कमियां छिपाने के लिए विद्यार्थियों पर व्यंग्य करना शुरू किया तो उनका गुस्सा और बढ़ गया। हंगामा बढ़ने पर स्कूल प्रशासन को डायल 100 पर पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया।
जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार की रात जमकर हंगामा किया। आरोप है कि खराब खाना परोसा गया, जिससे विद्यार्थी नाराज हो गए। गुस्साए छात्रों ने स्कूल परिसर में आग जलाकर हंगामा किया। आक्रोश बढ़ते देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस बुला लिया। इसके बाद घंटे भर हुई बातचीत के दौरान समझाने के बाद छात्र शांत हुए। दरअसल, रात में 9 बजे के बाद छात्र भोजन के लिए मेस में गए। वहां परोसे गए भोजन में कंकड़ मिला। साथ ही भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। छात्रों का आरोप था कि भोजन खराब खाद्य सामग्री का प्रयोग कर बनाया गया। जिससे स्वाद ठीक नहीं लग रहा था। मेस में भोजन खराब होने की शिकायत हुई तो खरीखोटी सुनाई गई। स्कूल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए छात्रों ने परिसर में आग जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह देख स्कूल प्रशासन खलबली मच गई। तुरंत डायल 100 पर फोन कर पुलिस बुला ली गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्रों को समझाने का क्रम शुरू हुआ। रात करीब 12.45 बजे काफी समझाने के बाद छात्र शांत हुए। जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थित 16 छात्रावासों में 437 विद्यार्थी रहते हैं। उनका कहना था कि चावल ठीक ढंग से पका नहीं था। भोजन में लाल मिर्च का प्रयोग अधिक होता है। भोजन ठीक से नहीं मिलने के कारण सेहत ठीक नहीं रहती है।
भोजनालय प्रभारी पीके तिवारी ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। कहा कि छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बेहतर भोजन देने का प्रयास किया जाता है। छात्रों ने बेवजह हंगामा कर दिया। सदर कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। स्कूल परिसर में माहौल शांत है।