फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protest DM office against Kotedar

कोटेदार के खिलाफ किया डीएम दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन

Sat, 30 Dec 2017 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 30 Dec 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Protest DM office against Kotedar
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा बसुली के कोटेदार के निलंबित लाइसेंस की बहाली की कोशिश किए जाने की बात सुन गांव के लोग नाराज हो गए। कोटेदार के खिलाफ शुक्रवार को गांव वालों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और खुली बैठक बुलाकर नए कोटेदार के चयन की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम सभा बसुली के कोटेदार पर निर्धारित से अधिक रकम लेने तथा घटतौली करने की शिकायत तहसील दिवस में की गई थी। जांच में मामला सही मिलने पर एसडीएम निचलौल ने कोटेदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। आरोप है कि कोटेदार निलंबित लाइसेंस बहाल कराने की कोशिश कर रहा है। गांव वालों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी कोटेदार का लाइसेंस बहाल किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। गांव वालों ने खुली बैठक बुलाकर दूसरे कोटेदार के चयन की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गुलाब, जयराम, गणेश, गोविंद निषाद, इंतयाज अली, बालकिशुन, रामदेव व विष्णु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed