फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest continue second day

आशा कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी

Wed, 22 Dec 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
protest continue second day
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देती आशा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
आशा कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

- मानदेय नहीं बढ़ने के कारण कर रहीं आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को भी धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कम मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। आंदोलन के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि न्यूनतम मानदेय 28 हजार रुपये किया जाए। जिससे परिवार का खर्च चल सके। प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदल दिया जाय तो अच्छा रहेगा। सरकारी कर्मचारी का दर्जा एवं आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। मानदेय कोषागार द्वारा सीधे बैंक खाते में भेजा जाए। दुर्घटना बीमा दस लाख किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर रही है। बार-बार आश्वासन के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाया गया। कोरोना काल में सभी आशा कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से कार्य किया। लेकिन उनके हित की दिशा में जिम्मेदार गंभीर नहीं है। इस दौरान शकुंतला, हिना, विंदु देवी, सुनीता देवी, इंदू, कालिंदी, सीमा, रीता भारती, उत्तमा देवी, पूनम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed