फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protest by having a black band

काली पट्टी बांध कर किया विरोध-प्रदर्शन

Fri, 27 Oct 2017 12:03 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 27 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest by having a black band
काली पट्टी बांध कर किया विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर सदर तहसील परिसर में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। संग्रह अमीनों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि उनका आंदोलन 28 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

उनका आरोप था कि वर्तमान सरकार अमीनों के हित बारे में कुछ भी नहीं सोच रही है। प्रदर्शनकारियों ने बिना किसी कारण के उन्हें परेशान किए जाने का आरोप भी लगाया। जिलाध्यक्ष जगजीवन पटेल ने कहा कि अमीनों का यह प्रथम चरण का आंदोलन तीन दिन तक चलेगा। उसके बाद प्रांतीय संगठन आगे की रणनीति बनाएगा।

विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन के लिए आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। मंत्री भोला गुप्ता ने ग्रेड पे में वृदि्ध की मांग की। उनका कहना था कि वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए। साथ ही वसूली में वृद्धि के लिए संग्रह अमीनों के स्थान पर पर्यवेक्षकों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने राजस्व वसूली के लिए बाइक भत्ता स्वीकृत देने, बकाया वसूली के लिए प्रपत्र उपलब्ध कराने एवं इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक महीने एसडीएमएवं तीन माह में डीएम के साथ संघ की बैठक कराने की मांग भी की। ताकि अमीन अपनी समस्याओं से संघ के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा सकें। इस मौके पर विजय तिवारी, सत्यवान, ठाकुर प्रसाद, भगवंत वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed