{"_id":"60fee31f8ebc3e58316eed90","slug":"programm-conduct-of-kargil-vijay-diwas-maharajganj-news-gkp403306392","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को किया याद
विज्ञापन
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित
- फोटो : MAHARAJGANJ
कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को किया याद
- जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कारगिल विजय के अवसर पर जिले में सोमवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर अमर सपूतों को याद किया गया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह नगर पालिका परिषद नौतनवां के चेयरमैन गुड्डू खान ने कारगिल युद्ध में शहीद प्रदीप एवं पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान सभासद शाहनवाज खान, उत्तम थापा, अनुज राय हरि बहादुर गुरुंग, डमर बहादुर गुरुंग, नर बहादुर राना आदि मौजूद रहे। हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय में सोमवार को कारगिल शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. बसंत नारायण सिंह ने बताया कि कारगिल युद्ध में देश के जवानों ने अपने शौर्य का परिचय दिया। महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार भारती ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। इस दौरान डॉ. सरोज रंजन, रामपाल, शैलेष कुमार, मनीषा त्रिपाठी, मनोज नाथ योगी, कृष्ण कुमार प्रजापति, गौरव शुक्ला, प्रीति पांडेय, विनीत कुमार, अजय त्रिपाठी, अवधेश वर्मा, विजय भारती आदि मौजूद रहे।