फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   procession remembered hussain

जुलूस निकाल कर हुसैन को याद किया

Sat, 24 Oct 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Sat, 24 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुहर्रम की आठवीं जुलूस निकाल कर इमामे हुसैन को याद किया गया। सिन्दुरिया,परसा चक गोबरही, परसामीर, मिठौरा, पतरेंगवा, में आठवीं का जुलुस निकाल कर शहीदे कर्बला वालो को याद किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मदरसो में कुरान पढ़ा गया। फातिहा खानी हुई। महफिले मिलाद का आयोजन हुआ। सिन्दुरिया में शहीदे आजम कांफ्रेस का आयोजन हुआ। इसमें कुशीनगर से आये मौलाना नूर आलम ने
विज्ञापन

कहा कि हुसैन ने अपनी शहादत केवल इस्लाम धर्म बचाने के लिए और सत्य और असत्य की लड़ाई में अपने खानदान के 72 लोगों के साथ कर्बला में आये और अपनी आंखों के सामने एक-एक सबकी लाशें
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरती देंखी लेकिन सत्य से कभी बिचलित नहीं हुए।
यही कारण है कि हुसैन शहीद होकर भी आज मुसलमानों के दिलों में जिन्दा है। मुहर्रम की सातवीं, आठवीं,नौवीं,और दसवीं का जुलूस निकाल कर शहादत के दिनाें को याद करता है।उनके नाम पर मुसलमान रोजा रखते है।र्कुआन खानी,फातिहा खानी,होती है।लोग मिन्नत मानकर ताजिया बनाते है।

मौलाना मोहम्मद हुसैन ने कहा कि हुसैन अपनी शहादत देकर दुनिया को दिखाना चाहते थे कि कभी भी जीत असत्य की नहीं हो सकती इस लिए ऐ दुनिया के लोगों तुम कभी भी तुम असत्य के लिए अपना नाम बदनाम नही करना इसके लिए चाहे अपनी जान क्यों न देनी पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed