{"_id":"577c080e4f1c1b93477f9c1d","slug":"procession-for-tahsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के लिए निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के लिए निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजारा तहसील बनाने के लिए युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार की शाम युवा नेता समाजसेवी अमरेंद्र मल्ल के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों, युवाओं व तमाम राजनीतिक दलों के लोगों ने मशाल जुलूस निकाला।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों की संख्या में लोग रेलवे स्टेशन ग्राउंड में एकत्र हुए और अपने हाथों में मशाल लेकर पुरानी पुलिस चौकी, गोपाल नगर, अमर पुरवां, श्री रामजानकी मंदिर, मेन मार्केट, सब्जी मंडी, फलमंडी, सायर देवी स्थान चौराहा सहित पुरे नगर का भ्रमण किया। इस अवसर पर अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने का सबसे पुराना सन् 1871 का नगर पंचायत को अभी तक तहसील का दर्जा नहीं मिल सका है।
जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व निजी स्वार्थ के कारण नगर का विकास ठप है। सिसवा को जब तक तहसील का दर्ज नहीं मिल जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिष मणि त्रिपाठी व प्रभाकर द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि सिसवा को तहसील बनाने के लिए नगर के लोगों को एक मंच पर खड़ा होकर जातिगत,दलगत व व्यक्तिगत स्वार्थ को त्याग कर अपनी आवाज शासन तक पहुंचानी होगी। कार्यक्रम को मनीष शर्मा, राजन विश्वकर्मा, गणेश खरवार व रामेश्वर जायसवाल ने भी संबोधित किया। प्रमोद जायसवाल, मनोज जायसवाल, कन्हैया प्रसाद, श्रीराम शाही, अनिल मद्धेशिया, मुन्ना गोंड़, सुनील रावत आदि उपस्थित रहे।