{"_id":"5aa030aa4f1c1bb06f8b5429","slug":"problems-of-large-school-children-with-problem-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या से बढ़ी स्कूली बच्चों की परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या से बढ़ी स्कूली बच्चों की परेशानी
maharaganj
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर में जाम लगना आम होता जा रहा है। पल-पल जाम की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ी है। वही सबसे अधिक परेशान स्कूली बच्चे है। निचलौल रोड पर हर रोज जाम में स्कूल बसें फंसती है। इसके कारण बच्चे घंटों बाद घर पहुंचते है। चिलचिलाती धूप में जब स्कूल बस जाम में फंसती है, तो बच्चों की स्थिति और भी खराब हो जाती है। उस पर सड़क के दोनों किनारों पर खडे़ ट्रक एवं अन्य वाहन जाम की समस्या को और भी बढ़ा देते है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस पर मौन साधे हुए है।
नगर में निचलौल रोड पर हर रोज जाम की समस्या से अभिभावक और बच्चे परेशान हैं। निचलौल रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण परेशानियां और भी बढ़ गई है। स्थिति ऐसी है कि हर दिन स्कूल बस देरी से पहुंचती है। इसके कारण बच्चे और अभिभावक परेशान रहते है। बुधवार को निचलौल रोड पर स्कूल बस जाम में फंसी रही। उधर अभिभावक नगर में चौराहे समेत अन्य स्थानों पर बसों के आने का इंतजार करते रहे। जबकि निचलौल रोड पर आधा दर्जन से अधिक स्कूल है। इन सभी स्कूलों की गाड़ियां चलती है। इसके बाद भी जिम्मेदार समस्या से निपटने का कोई इंतजाम नहीं कर पा रहे है। क्षेत्राधिकारी सदर एमपी सिंह ने बताया कि नगर में जाम की समस्या से निपटने का पूरा इंतजाम होगा। जहां तक निचलौल रोड पर जाम की समस्या की बात है तो इसके समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बच्चों को दिक्कत न हो, इसका खास ख्याल रखा जाएगा।
फोटो:-
सड़क के किनारे गिट्टी से परेशानी
राजीव नगर के संजीव कुमार कश्यप ने बताया कि सड़क के किनारे गिट्टियों को छोड़ दिया गया है। अगर सड़क का निर्माण तेज होता तो समस्या कुछ कम होती है। स्कूल बस आने जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
-------
फोटो:-
बाइक से बच्चे को लाना पड़ता है
इंदिरा नगर के चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को देखकर बच्चे को बाइक से लेकर आता हूं। हर रोज निचलौल रोड पर जाम लग जाता है। स्कूल बस का किराया बेवजह देना पड़ रहा है।
--------
फोटो:-
सड़क के किनारे खड़ा रहता ट्रक
लोहिया नगर के अनिल मोदनवाल ने बताया कि समस्या का सबसे प्रमुख कारण सड़क के दोनों तरफ खड़े ट्रक है। स्कूल बस आती हैं तो जाम में फंस जाती है। यातायात पुलिस भी जाम को हटवाने में रुचि नहीं लेती है।
फोटो:-
बच्चे देर से पहुंचते हैं घर
राजीव नगर के हेमंत तिवारी ने बताया कि जाम होने के कारण बच्चे हर रोज घर देरी से पहुंचते हैं। स्कूल बस हमेशा जाम में फंस जाती है। सड़क भी तोड़ दी गई है। बनाने में देरी भी की जा रही है।