फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prices are determined based on the design; a service for applying henna at your home is also available.

Maharajganj News: करवा चौथ पर मेहंदी की बढ़ी मांग, कलाकारों के पास पहुंचने लगीं बुकिंग

Mon, 26 Oct 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Prices are determined based on the design; a service for applying henna at your home is also available.
महराजगंज। करवा चौथ को लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ने लगा है। बाजार में साड़ी, चूड़ी व शृंगार के सामान की खरीदारी हो रही है। मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाएं कलाकारों से संपर्क कर रही हैं। मेहंदी कलाकारों के पास ऑर्डर आने लगे हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ पर हाथों में आकर्षक मेहंदी लगाने की परंपरा को देखते हुए बाजार में इसकी मांग बढ़ गई है। महिलाएं हाथों पर बेल, अरेबिक और दुल्हन वाली मेहंदी के डिजाइन पसंद कर रही हैं। इसके अलावा हथेली पर बारीक कलाकारी और आकर्षक पैटर्न बनवाने का भी चलन बढ़ा है। डिजाइन की जटिलता, मेहंदी की बारीकी और लगाने में लगने वाले समय के अनुसार कीमत तय की जा रही है। पर्व पर भीड़ से बचने और मनपसंद डिजाइन बनवाने के लिए महिलाएं पहले से ही बुकिंग करा रही हैं।
विज्ञापन

बिस्मिल नगर की ब्यूटी पार्लर संचालक हिना खान ने बताया कि मेहंदी लगाने का काम 300 से लेकर पांच हजार रुपये तक में कराया जाता है। कीमत डिजाइन और उसकी बारीकी पर निर्भर करती है। करवा चौथ को लेकर महिलाएं पहले से ही संपर्क कर रही हैं, जिससे समय पर उनकी पसंद के अनुसार मेहंदी लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर की वर्तिका ने बताया कि महिलाओं की सुविधा के लिए घर जाकर मेहंदी लगाने की व्यवस्था भी है। कई महिलाएं घर पर ही मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। इसके लिए भी कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। त्योहार के नजदीक आने के साथ ही बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में महिलाएं अपनी पसंद का डिजाइन बनवाने के लिए पहले से समय तय कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed