{"_id":"5d03f8f38ebc3e74ff41e0b8","slug":"prevention-of-four-employees-on-getting-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपसि्थत मिलने पर चार कर्मचारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपसि्थत मिलने पर चार कर्मचारियों का रोका वेतन
Sat, 15 Jun 2019 01:13 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
अनुपसि्थत मिलने पर चार कर्मचारियों का रोका वेतन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने शुक्रवार को मिठौरा ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक सचिदानंद, वीरेंद्र कुमार तथा राजू मद्धेशिया अनुपस्थित मिले। ग्राम विकास अधिकारी राम किशुन गुप्ता की सेवा पुस्तिका की जांच की गई तो उसमें 31 मार्च तक के कार्य का अंकन मिला लेकिन अर्जित अवकाश का लेखाजोखा 30 मई के बाद से अधूरा मिला। लेखा अनुभाग कक्ष के निरीक्षण के दौरान मनरेगा सेल में ज्यादा गंदगी मिली। तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया गया। लिपिकों के कक्ष में प्रपत्र बिखरे पड़े था। प्रपत्र उठवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को तैनाती वाले स्थान पर निवास करने की हिदायत दी। साथ ही जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश भी दिया। उन्होंने क्षेत्र के पचमां गांव में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। गांव में सड़क के निकट इंडिया मार्का हैंडपंप के पास ही काफी गंदगी दिखने पर उन्होंने नराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने शिकायत की कि सफाई कर्मचारी गिलासी देवी नियमित रूप से कार्य नहीं करती हैं। इस पर एडीओ पंचायत से पूछताछ की गई तो उन्होंने सफाई कार्य के रोस्टर की जानकारी दी। बताया कि सुबह सात से दोपहर दो बजे तक सफाई के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसमें लापरवाही पर उन्होंने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को चेतावनी दी। डीपीआरओ को सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। गांव के लोगों ने बताया कि अक्टूबर 2018 में ही पेंशन के लिए आवेदन किया गया था लेकिन अभी तक पेंशन नहीं मिला है। इस पर उन्होंने बीडीओ को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।