फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   prepration complete for makar sankranti

मकर संक्रांति मेले की तैयारी पूरी

Thu, 13 Jan 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
prepration complete for makar sankranti
चौक बाजार में मकरसंक्रांति के मौके पर लगा मौत का कुआं।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
मकर संक्रांति मेले की तैयारी पूरी
विज्ञापन

चौक बाजार में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी में भी श्रद्धालु स्नान करने जाते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते ही मकर संक्रांति यानी खिचड़ी का पर्व प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद अनेक शुभ कार्य हो सकेंगे। इस पर्व पर कस्बे में लगने वाले मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं क्षेत्र की नदी के तटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी में भी श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं।
शुक्रवार की सुबह चार बजे मंदिर के पुजारी फलाहारी बाबा गुरु गोरखनाथ को प्रथम खिचड़ी चढ़ाते हैं। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया जाता है। दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु बाबा गुरु गोरक्षनाथ को चावल, सब्जी, तिल आदि खाद्य वस्तुओं को चढ़ाते हैं। पंडित ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, शुक्रवार की रात्रि 8:49 पर सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसी समय को मकर संक्रांति कहते हैं। इस समय से 12 घंटे तक का समय पुण्य काल माना जाता है। इस तिल, गुड़, सब्जी, चावल आदि खाद्य सामग्री का दान देकर मंगलकामना की जाती है। मकरसंक्रांति के बाद विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञ समेत सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर में सुरक्षा के लिए इंतजाम गए गए हैं। मेले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। पुलिस टीम की ओर से सिविल ड्रेस में भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील है कि कोविड के संक्रमण को देखते हुए गाइड लाइंस का पालन करते हुए मेला में आएं। बिना मास्क मेला में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, उसके लिए मेला परिसर में गाड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में सज गई दुकानें
मकरसंक्रांति के मौके पर चौक बाजार स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर प्रांगण में दुकानें सजा दी गई हैं। मिठाई की दुकान बच्चों के लिए तो वही सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सजा दी गई हैं। बच्चों के लिए ब्रेक डांस, झूला, टोरा-टोरा आदि की व्यवस्था है।

यहां होगी बैरिकेडिंग
मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठेकी चौराहा, जलकल ऑफिस के पास नहर, धर्मपुर रोड, सोनाड़ी रोड पर बैरिकेटिंग की जाएगी। चौक थाने के स्टाफ के अलावा पुलिस लाइंस से भी कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed