फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prepare and submit a bank-wise list of cases pending for more than 15 days.

Maharajganj News: 15 दिन से अधिक लंबित मामलों की सूची बैंकवार तैयार कर प्रस्तुत करें

Sat, 10 Jan 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Prepare and submit a bank-wise list of cases pending for more than 15 days.
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सीएम युवा योजना और ओडीओपी की समीक्षा की गई
विज्ञापन

विभिन्न बैंकों से कुल 1397 आवेदन स्वीकृत करते हुए 1321 मामलों में वितरित किया गया ऋण
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सीएम युवा योजना और ओडीओपी की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ अधिकतम युवाओं को सुनिश्चित दिलाने के लिए आर–सेटी, आईटीआई और पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में कैंप लगाकर इच्छुक युवाओं का आवेदन कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सीएम युवा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि सीएम युवा के आवेदनों में 15 दिन से अधिक लंबित मामलों की सूची बैंकवार तैयार कर प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने बैंक शाखाओं में सीएम युवा के लंबित आवेदनों को लेकर कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि सभी शाखाएं सीएम युवा सहित स्वरोजगार परक योजनाओं में लंबित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण कराएं और सुनिश्चित करें कि बिना पुख्ता कारण के आवेदन निरस्त न हों।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए लक्ष्य 1700 है। इसके सापेक्ष विभिन्न बैंकों से कुल 1397 आवेदन स्वीकृत करते हुए 1321 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जबकि 687 आवेदन स्वीकृति के लिए लंबित हैं और 144 आवेदन वितरण के लिए लंबित हैं। रामपुर बल्डीहा, घुघली में निर्माणाधीन सीएफसी के प्रगति की जानकारी दी। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सीएफसी का कार्य प्रगति पर है। 10 मशीनों का इंस्टॉलेशन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएफसी परियोजना बेहद अहम है और इसको सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed