फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparations intensified for the arrival of the Chief Minister

Maharajganj News: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

Fri, 24 May 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 24 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for the arrival of the Chief Minister
फरेंदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 मई शुक्रवार के जयपुरिया इंटर काॅलेज के मिनी स्टेडियम में आगमन को लेकर प्रशासन एवं भाजपाई गुरुवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। डीएम ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था देखी। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं, तो वहीं भाजपाई भी उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता विवेका पांडेय, अरविंद मिश्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, मुकेश मिश्र, अनिल सिंह, दयाल यादव, बृजेश राय, मनीष दुबे, महेंद्र शर्मा, विपिन तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed