फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 01 Aug 2023 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवनिया गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवनिया में सोमवार को एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वालों ने कोतवाली के तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया निवासी बिंद्रावती देवी ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री रेखा गुप्ता की शादी 9 दिसंबर 2022 को सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवनिया निवासी राजेश गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि पुत्री की शादी में ढाई लाख रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात, मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान देकर बेटी को विदा किया था। शादी के बाद से ही रेखा को उसके ससुराल के लोग दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज न देने पर मारते-पीटते थे। इस बात की शिकायत पुत्री रेखा ने फोन पर की थी। महिला का आरोप है कि लड़की को विदा करने को कहा जाता था तो ससुराल के लोग विदा भी नहीं करते थे। सोमवार को दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। बिंद्रवती ने मृतका के पति, ससुर, देवर एवं ननद पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका गभर्वती थी। कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed