फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prayed for the progress of the country by offering namaz on the second Friday of Ramadan.

Maharajganj News: रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा कर मुल्क के तरक्की की मांगी दुआ

Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Prayed for the progress of the country by offering namaz on the second Friday of Ramadan.
महराजगंज/मिठौरा। जनपद की सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने पांच वक्त की नमाज अदा कर अल्लाह से मुल्क की तरक्की की दुआ की। सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क रही। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई।
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान के दूसरे जुमे की नमाज जनपद के नौतनवा, परतावल, घुघुली, निचलौल, पनियरा, फरेंदा, नौतनवा, मिठौरा, सिंदुरिया आदि मस्जिदों में रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी। जनपद के सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम समुदाय के बच्चे-बूढ़े, युवाओं की भारी भीड़ जमा रही। रमजान महीने के दूसरे अशरे (हिस्से) मगफिरत (गुनाहों से माफी मांगने का) बारहवा रोजा चल रहा है। इस अशरे में रोजेदार रोजे रखकर अल्लाह से दुआ मांग कर अपने गुनाहों का प्रायश्चित करता है तो अल्लाह उसके सारे गुनाहों को माफ कर उनकी मुश्किलों को दूर कर देता है।
विज्ञापन


महराजगंज नूरी मस्जिद में इमाम कारी मोहम्मद इरशाद ने रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज अदा कराई। उन्होंने तकरीर करते हुए कहा कि इस्लाम के मुताबिक रमजान के महीने को दस-दस दिन के तीन अशरों (हिस्सों) में बांटा गया है। पहले दस दिन रहमत (दया) का अशरा होता है। रमजान महीने के दूसरे अशरे (हिस्सा) मगफिरत अर्थात अल्लाह से अपने गुनाहों से माफी का शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चे दिल से अपने गुनाहों (पापों) का प्रायश्चित करता है। अल्लाह उसके सारे गुनाहों को माफ कर देता है। रमजान के महीने में रहमत (दया) के दरवाजे खुल जाते हैं। इस अशरे में गुनाहगारों की तौबा कुबूल की जाती है। इसलिए इस अशरे में रोजेदारों को अल्लाह से अपने गुनाहों के लिए माफी मांगना करनी चाहिए। इस अशरे(हिस्से) में पांच वक्त के नमाजों को नियमित रुप से पढ़ते हुए करते हुए कुरान शरीफ को पढ़ने में दिल लगाना चाहिए। भूखों को खाना खिलाएं, जरूरतमंदों की मदद करें और रोजेदारों को इफ्तार कराएं। इससे खुदा राजी (खुश) होकर अपने बंदों (मानने वालों) को दिल से मांगी हुई दुआ को कुबूल करता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी मस्जिदों पर पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed