{"_id":"5f0ca2648ebc3e63b25a0173","slug":"pray-to-lord-shiv-on-monday-maharajganj-news-gkp358037158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव का जलाभिषेक कर समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव का जलाभिषेक कर समृद्धि की कामना की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव का जलाभिषेक कर समृद्धि की कामना की
महराजगंज। सावन माह के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए भगवान शिव का जयकारे लगाएं। इस दौरान भक्तों ने पुष्प, दूध, घी, बेलपत्र, भांग, धतूरा व फल भगवान शिव को अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जिले के प्राचीन शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ पूजा की। भारत-नेपाल सीमा से सटे पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में भक्तों ने भगवान शिव का शृंगार किया। उसके बाद भक्तों ने जल व दूध से शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। वही कोठीभार क्षेत्र के गांव घिउहवां स्थित शिवालय में भक्तों ने बहुरहवां बाबा का पूजन कर मनोकामना पूर्ण के लिए आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही निचलौल क्षेत्र के गांव खोन्हौली शिवालय व हरखोड़ा स्थित शिवलिंग,चौक क्षेत्र के गांव सेखुई स्थित शिवालय, सदर क्षेत्र के कटहरा शिवमंदिर, सिंचाई कालोनी, पड़री वार्ड सहित अन्य शिवालयों पर भगवान शिव का जयघोष दिनभर गूंजता रहा।
उपजिलाधिकारी अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर शिवालयों पर भीड़ लगने व मेला लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। वही शिवालयों पर आए श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग कर सोशल डिस्टेंसिग के साथ पूजा कराई गई। मंदिर परिसर में व्यवस्था की देखरेख के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।