फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power supply disrupted for six hours

Maharajganj News: छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति, उमस व गर्मी से परेशान रहे लोग

Wed, 07 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for six hours
शहर में बिजली कटने के दौरान एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर पसरा अंधेरा।संवाद
छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति, उमस व गर्मी से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

ब्लाक गेट व सिंचाई कालोनी के सामने तार ठीक करने में जुटे रहे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के फरेंदा मार्ग पर मंगलवार को बिजली से जुड़े कार्यों को कराने में दो वार्डों में लगभग छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर दो बजे से प्रभावित हुई बिजली की आपूर्ति रात में आठ बजे बहाल हुई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
इन दिनों जिले में सूर्य की तपिश से लोगों को काफी कठिनाईयों से जूझना पड़ रहा है। दिन में जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, उमस व गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को दोपहर में ब्लॉक गेट के सामने बिजली के तार में आई गड़बड़ी की वजह से इंदिरा नगर वार्ड में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली के कटे होने से लोग गर्मी व पसीने से बेहाल नजर आए। कर्मियों ने लग कर उसे सही किया। यहां पर स्थिति सही हुई तो सिंचाई विभाग गेट पर पोल व ट्रांसफामर को बदलने का कार्य प्रारंभ हुआ,जिसकी वजह से गांधीनगर वार्ड के साथ इंदिरा नगर वार्ड के लोग भी प्रभावित हुए। दोपहर से की गई कटौती से लोग जहां काफी परेशान दिखे, वहीं दिन भर इधर-उधर काल करके यह जानने का प्रयास करते रहे कि आखिर बिजली कब आएगी। रात में बिजली के न होने से फरेंदा मार्ग पर अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

..
दो हजार उपभोक्ता हुए प्रभावित
छह घंटे तक हुई बिजली कटौती से दो हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। इंदिरा नगर व गांधी नगर वार्ड में छह घंटे बाद जब रात में आठ बजे लाइट आई तब जाकर मुख्य मार्ग व वार्डों के मार्ग जगमग नजर आए। गांधी नगर के उपभोक्ता सुनील कुमार ने कहा कि छह घंटे की कटौती ने मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया। बच्चे गर्मी की वजह से काफी परेशान दिखे। इंदिरा नगर में रहने वाले अशोक कुुमार ने कहा कि बिजली कटौती की वजह से मंगलवार को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
गर्मी बढ़ते ही बढ़ गया फाल्ट
चिलचिलाती गर्मी के साथ बिजली की कटौती व बढ़े फाल्ट से लोगों को परेशानी बढ़ रही है। दो दिन पूर्व रात में फरेंदा मार्ग पर स्टेट बैंक के पास तार टूटा था। सोमवार की सुबह टेढ़वा में केबल टूट कर गिरा था। मंगलवार को तो हद ही हो गई जब समस्या को दूर करने के लिए छह घंटे तक आपूर्ति बंद रखनी पड़ी।

...
गर्मी के मौसम में फाल्ट अधिक आने से कटौती करनी पड़ रही है। छोटे-मोटे फाल्ट को तुरंत ठीक करा दिया जा रहा है। मगर बड़ा फाल्ट होने से समस्या आ रही है। सिंचाई विभाग गेट के पास पोल व ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित करने की वजह से छह घंटे तक आपूर्ति बंद रखनी पड़ी। आठ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed