फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Posters of Amritpal and Papalpreet on Indo-Nepal border

Amritpal Singh: भारत-नेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के लगे पोस्टर, खुफिया विभाग अलर्ट

Fri, 24 Mar 2023 04:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सोनौली।
संवाद न्यूज एजेंसी सोनौली। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Mar 2023 04:21 PM IST
सार

अमृतपाल 19 मार्च की रात को हरियाणा के शाहाबाद आया था और वहां से अपने सहयोगी पपलप्रीत के साथ फरार हो गया। अमृतपाल जब से फरार हुआ है, उसने न केवल हुलिया बदला, बल्कि वाहन भी बदल रहा है।

विज्ञापन
Posters of Amritpal and Papalpreet on Indo-Nepal border
नेपाल सीमा पर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर अमृतपाल और पपलप्रीत के पोस्टर लगे हैं। पंजाब से फरार चल रहे 'वारिस पंजाब दे' के अमृतपाल सिंह की तलाश में भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। सोनौली बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के पोस्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल और पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। भारत से नेपाल आने जाने वाले वाहनों और यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। वहीं होटलों, बस पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यूट्यूबर ने साथियों संग लूटा था कैमरा, youtube चैनल फ्लॉप होने पर रची थी साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमृतपाल 19 मार्च की रात को हरियाणा के शाहाबाद आया था और वहां से अपने सहयोगी पपलप्रीत के साथ फरार हो गया। अमृतपाल जब से फरार हुआ है, उसने न केवल हुलिया बदला, बल्कि वाहन भी बदल रहा है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्ना हैं। सरहद के सभी नाकों पर जवान सतर्कता बरत रहे हैं।

सभी सीमा पर लगी तस्वीरें

Posters of Amritpal and Papalpreet on Indo-Nepal border
सीमा पर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
सीमा पर खुफिया विभाग दो दिन से ही अलर्ट पर है, वहीं भारतीय खुफिया विभाग नेपाल प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। पोखरा, काठमांडों के रास्तों पर नेपाल पुलिस की भी पैनी नजर है। कुछ महीने पहले ही भारतीय खुफिया विभाग ने अलर्ट किया जारी किया था कि बांग्लादेश, पाकिस्तान के आतंकी संगठन, खालिस्तान विद्रोहियों से मिल कर नेपाल में भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

सोनौली ही नहीं बल्कि महराजगंज जिले से लगी 84 किलोमीटर की सीमा पर सभी नाको पर अमृतपाल और पपलप्रीत की तस्वीरें चस्पा कर दी गई हैं। सोनौली प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि जब से अमृतपाल सिंह के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, तभी से सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एजेंसी अलर्ट मोड पर हैं। नेपाल जाने वाले सभी लोगों और वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है, जांच के बाद ही लोगों नेपाल जाने की अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed